लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा अनाज मंडी में किसानों का हंगामा, ₹300 तक दाम गिरने पर भड़का आक्रोश.. एसडीएम सहित मंडी अधिकारी मौके पर..

 

खंडवा अनाज मंडी में किसानों का हंगामा, ₹300 तक दाम गिरने पर भड़का आक्रोश

 

खंडवा, मध्य प्रदेश |

मध्य प्रदेश के खंडवा की नई अनाज मंडी में आज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। गेहूं और मक्का बेचने पहुंचे किसानों ने जमकर हंगामा किया और मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

 

किसानों का आरोप है कि शनिवार और रविवार को मंडी बंद रहने के बाद सोमवार को अचानक फसलों के भाव में ₹300 तक की गिरावट कर दी गई। किसानों का कहना है कि यह गिरावट बिना किसी स्पष्ट कारण के की गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 

आक्रोशित किसानों ने इसे सीधा-सीधा शोषण बताते हुए कहा कि मंडी में पारदर्शिता और मॉनिटरिंग का पूरी तरह अभाव है। उनका आरोप है कि व्यापारी और मंडी से जुड़े कुछ लोग मिलकर मनमाने तरीके से दाम तय कर रहे हैं, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा।

 

हंगामे की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाइश देने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि किसानों की नाराजगी अभी भी बनी हुई है।

 

किसानों ने मांग की है कि मंडी में मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया पारदर्शी बनाई जाए, नियमित मॉनिटरिंग हो और इस तरह की अचानक गिरावट पर रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में किसानों को नुकसान न उठाना पड़े।

 

फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले को शांत कराने और स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026