खंडवा: तीर्थदर्शन योजना” के तहत वैष्णोदेवी यात्रा हेतु वृद्धजन आज रवाना होंगे
“मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना” के अंतर्गत खण्डवा से “वैष्णोदेवी तीर्थ स्थान” के लिये 3 से 8 जुलाई तक विशेष रेल द्वारा यात्रा प्रस्तावित है। शासन के निर्देशानुसार इस यात्रा के लिए खण्डवा जिले के वरिष्ठ नागरिक इस यात्रा के लिये रवाना होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विशेष रेल 3 जुलाई को भुसावल से सायं 6 बजे चलकर रात्रि 7ः20 बजे खण्डवा आएगी तथा 7ः25 बजे रवाना होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह विशेष रेलगाड़ी 7 जुलाई को वापस रवाना होकर 8 जुलाई को दोपहर 2 बजे खण्डवा पहुंचेगी। इस यात्रा के लिए खण्डवा जिले के चयनित यात्रियों को 3 जुलाई को दोपहर 4ः30 बजे पार्वतीबाई धर्मशाला रेल्वे स्टेशन के सामने खण्डवा से यात्रा टिकिट वितरित किए जाएंगे।
Read Next
खंडवा
खंडवा 






खंडवा