खंडवा: हरसूद रोड पर डंपर पलटा, एक व्यक्ति घायल; डायल-112 टीम ने पहुंचाया जिला अस्पताल
खंडवा। समीर शर्मा…
मध्यप्रदेश के खंडवा में हरसूद रोड पर अमलपुरा और पेठिया के बीच रविवार को एक डंपर पलटने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 जावर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार सड़क पर अचानक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 जावर वाहन मौके पर पहुंचा। टीम में मौजूद पुलिसकर्मी सुरेश चौहान और पायलट विशाल महाजन ने मौके पर पहुंचकर घायल को बाहर निकाला।
इसके बाद घायल को तुरंत उपचार के लिए खंडवा जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Read Next









