जिला स्तरीय सांदीपनी उत्सव: 15 जुलाई को मूंदी में होगा नवनिर्मित सांदीपनी विद्यालय भवन का लोकार्पण

खंडवा। जिला स्तरीय सांदीपनी उत्सव के अंतर्गत 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को मूंदी स्थित सांदीपनी विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे सांदीपनी विद्यालय परिसर, मूंदी में आयोजित होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के प्रभारी मंत्री एवं खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मांधाता विधायक नारायण पटेल करेंगे, जबकि खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, पंधाना विधायक छाया गोविंद मोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े, महापौर अमृता अमर यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, पूर्व उपाध्यक्ष पर्यटन विकास निगम नरेंद्र सिंह तोमर, जिला महामंत्री सूरजपाल सिंह सोलंकी, नगर परिषद मूंदी अध्यक्ष ज्योतिबाला चन्द्रमोहन राठौर, उपाध्यक्ष राजनारायण मंडलोई, सांसद प्रतिनिधि चंद्रमोहन राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल तथा भाजपा मूंदी नगर अध्यक्ष सदन मराठे सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।
जिला शिक्षा अधिकारी, खंडवा द्वारा जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। यह आयोजन जिला स्तरीय सांदीपनी उत्सव के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में नई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 



