लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

नशे से दूरी ही जीवन की सुरक्षा: ग्राम बलखड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

माननीय मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बलखड़, जिला खंडवा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्री पीयूष भावे ने उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और भविष्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों के सेवन से अनेक जानलेवा बीमारियां, मानसिक तनाव तथा सामाजिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर श्री भावे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता योजना की जानकारी देते हुए बताया कि पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से किसी भी विधिक समस्या की स्थिति में प्राधिकरण की सेवाओं का लाभ लेने की अपील की।

 

शिविर के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, पैरा लीगल वालंटियर श्री सत्य प्रकाश मिश्रा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण एवं नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026