खंडवा में दो कॉलोनियों के बीच गेट को लेकर विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस
खंडवा में दो कॉलोनियों के रहवासियों के बीच गेट लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस और प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, दोनों कॉलोनियों के मालिकों के बीच गेट के उपयोग और रास्ते को लेकर लंबे समय से मतभेद चल रहा था, जो अब खुलकर सामने आ गया है। विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। प्रशासन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही समाधान निकालने की बात कही है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह के विवाद से क्षेत्र की शांति प्रभावित होती है, इसलिए जल्द से जल्द स्थायी समाधान जरूरी है।
पूरी खबर के लिए वीडियो पर क्लिक करें
Read Next









