लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

युवा मोर्चा ने आयोजित की भाषण प्रतियोगिता, युवाओं ने रखे प्रभावशाली विचार

मध्यप्रदेश के खंडवा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवाओं के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलवार को माणिक्य स्मारक वाचनालय में आयोजित राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्रतियोगिता में युवाओं ने समसामयिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली और ओजपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपनी अभिव्यक्ति कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के निर्देश एवं जिला अध्यक्ष सागर अरतानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री शुभम पटेल, पार्टी के वरिष्ठ दिनेश पालीवाल, प्रवक्ता सुनील जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके विचारों और प्रस्तुतियों की सराहना की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सागर अरतानी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और राष्ट्रहित के विषयों पर चिंतन करने की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का यह आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: मांधाता पुलिस की अवैध शराब अड्डों पर दबिश, 3 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट….
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा मुख्यमंत्री मोहनयादव के हरसूद दौरे की तैयारियां तेज कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश..
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का एक्शन, 52 लीटर मदिरा और 450 किलो महुआ लहान जब्त…
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा: यात्रियों की सूचना थाने को नहीं देने पर होटल संचालक पर केस…
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा : किशन गुप्ता की हत्या के आरोपियों का तोड़ा अतिक्रमण!
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा: सड़क पर चल रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत…
October 1, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार…
September 30, 2026
खंडवा
खंडवा : किशन गुप्ता की मौत मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार !
September 30, 2026
खंडवा
खंडवा में लगातार शराब का विरोध कर रही समाजसेवी ममता मोरे पर हमला..
September 30, 2026
खंडवा
खंडवा: बोरगांव बुजुर्ग से पावागढ़ के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का दल, 14 साल से ला रहे अखंड ज्योत…
September 30, 2026