लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सीएम डॉ. मोहन ने आईटी पार्क-3 का किया निरीक्षण, बोले- एमपी को बनाएंगे एडवांस सर्विस सेंटर

– *इंदौर के प्रवास के दौरान मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोहराया संकल्प*

– *आधुनिक इकोसिस्टम राज्य को डिजिटल अर्थव्यवस्था की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा*

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 जून को इंदौर में निर्माणाधीन आईटी पार्क-3 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी आईटी और सेवा क्षेत्र का केंद्र बनाने का है। उज्जैन-इंदौर मेट्रोपालिटन रीजन (UIMR) इस परिवर्तन का ग्रोथ इंजन बनेगा। आईटी पार्क-3, आईटी पार्क-4 आईटी पार्क उज्जैन, इंदौर-पीथमपुर इकोनामिक कॉरिडोर और निजी क्षेत्र की परियोजनाएं मिलकर एक ऐसा आधुनिक इकोसिस्टम तैयार करेंगी, जो मध्यप्रदेश को डिजिटल अर्थव्यवस्था की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर को हम मध्यप्रदेश के आईटी और सेवा क्षेत्र की विकास राजधानी के रूप में विकसित कर रहे हैं । आने वाले वर्षों में यहां विकसित होने वाला आईटी पार्कों का समग्र इकोसिस्टम प्रदेश को नई आर्थिक गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि विकसित किये जा रहे आईटी पार्क प्रदेश को आईटी, ग्लोबल केपीबिलिटी सेंटर (GCC) और सेवा क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से मध्यप्रदेश में एक सुदृढ़ और भविष्य उन्मुख डिजिटल अर्थव्यवस्था का निर्माण किया जा रहा है।

*मध्य भारत का सर्वश्रेष्ठ आईटी पार्क*

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि निर्माणाधीन आईटी पार्क 557 करोड़ रुपए की लागत से ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जा रहा है। विश्वस्तरीय यह 22 मंजिला भवन 11.25 लाख वर्गफीट के कुल निर्मित क्षेत्रफल के साथ मध्य भारत का सर्वश्रेष्ठ आईटी पार्क बनने जा रहा है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन ने की विज्ञान-प्रौद्योगिकी की समीक्षा, कहा- गुजरात की तर्ज पर एमपी में बनाएं गिफ्ट सिटी*
June 18, 2026
खंडवा
राष्ट्रपति ने की विधायक कंचन मुकेश तनवे के नवाचार की सराहना, शैक्षणिक सामग्री से बना बुके बना आकर्षण का केंद्र
June 18, 2026
मध्य प्रदेश
किसी से किया दुलार, किसी के सिर पर रखा हाथ, स्कूल के पहले दिन छात्राओं से इस अंदाज में मिले सीएम डॉ. मोहन
June 18, 2026
मध्य प्रदेश
खंडवा : राष्ट्रपति के दौरे से ठीक पहले कांग्रेस नेता उत्तमपाल ने ओंकारेश्वर के लिए, गिनाये सरकार के वादे
June 18, 2026
मध्य प्रदेश
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं इंदौर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया स्वागत
June 18, 2026
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में संबोधन के प्रमुख बिंदु।
June 18, 2026
मध्य प्रदेश
एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना
June 17, 2026
मध्य प्रदेश
श्रीराम वन गमन पथ से लेकर मेट्रोपोलिटन विस्तार तक, विकास की नई इबारत लिख रहा एमपी: सीएम
June 17, 2026
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, 4-5 दिन और करना पड़ सकता है इंतजार
June 17, 2026
खंडवा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओंकारेश्वर दौरा: सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम, 18-19 जून को करेंगी ज्योतिर्लिंग दर्शन
June 17, 2026