लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

दिव्यांगजनों के लिए 8 से 17 जुलाई तक विकासखंड स्तर पर लगेंगे शिविर*

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम अर्थात एलिम्को, उज्जैन के सहयोग से भारत सरकार की एडीप योजना के अंतर्गत जिले के पात्र दिव्यांगजनों के चिन्हांकन, परीक्षण एवं आवश्यक सहायक उपकरणों के लिए 8 से 17 जुलाई तक विभिन्न विकासखण्डों में परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। परीक्षण शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों का विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं तकनीकी टीम द्वारा परीक्षण किया जाएगा। 

इन शिविरों में पात्र हितग्राहियों को आवश्यकता अनुसार कृत्रिम अंग ट्राईसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, सी.पी. चेयर, कैलिपर्स व सहायक कृत्रिम अंग श्रवण यंत्र, बैसाखी, सुगम्य केन, ब्रेल केन फोल्डिंग, स्मार्ट केन, ब्रेल किट, टी.एल.एम. किट ए.डी.एल. किट. स्मार्ट फोन, एम.आर. किट सहित अन्य सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये शिविर 8 जुलाई को जनपद पंचायत खण्डवा व नगर निगम खंडवा में, 9 जुलाई को जनपद पंचायत छैगांवमाखन, 10 जुलाई को जनपद पंचायत पंधाना, 13 जुलाई को जनपद पंचायत खालवा, 14 जुलाई को जनपद पंचायत हरसूद, 15 जुलाई को जनपद पंचायत पुनासा, 16 जुलाई को नगर परिषद ओंकारेश्वर तथा 17 जुलाई को जनपद पंचायत बलड़ी में आयोजित किए जाएंगे। ये सभी शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होंगे।

दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर इन शिविरों का लाभ उठाएं। एडिप योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों को यूडीआईडी कार्ड व 40 प्रतिशत या अधिक का दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उपकरण निःशुल्क प्राप्ति के लिए हितग्राही को 22500 रूपए से कम मासिक आय होने संबंधी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा आवेदक को बीपीएल राशन कार्ड, आधार कार्ड समग्र आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026