लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

भाजपा किसान मोर्चा खण्डवा ने डिजिटल प्रशिक्षण में हासिल की शत-प्रतिशत सफलता।

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत सभी 31 जिला पदाधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण।

खण्डवा। भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत पूरे प्रदेश में विधि डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण में पार्टी के जिला पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बुथ स्तर तक के कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर पास होकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर रहे हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सभी मंडलों के साथ मोर्चा एवं पदाधिकारी भी इस अभियान में सतत जुड़े हुए हैं। इस प्रशिक्षण में भाजपा किसान मोर्चा खण्डवा ने डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जिला इकाई के सभी 31 पदाधिकारियों ने निर्धारित समय सीमा में प्रशिक्षण पूर्ण कर संगठनात्मक अनुशासन और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों, आधुनिक तकनीक तथा संगठनात्मक कार्यप्रणाली से जोड़ना है, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की गतिविधियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जा सके।

 

इस उपलब्धि पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि यह सफलता पूरी टीम की सामूहिक मेहनत, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण से कार्यकर्ता आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग करते हुए किसानों तक योजनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकेंगे।

प्रशिक्षण पूर्ण करने वालों में उपाध्यक्ष विनोद पटेल, धनसिंह चौहान, गंगाप्रसाद यादव, राम चौधरी एवं हेमेंद्र सिंह चौहान, महामंत्री मुकेश पटेल एवं अर्जुन सिंह सोलंकी, जिला मंत्री राहुल मंदवाल, भानू पटेल, शेखर पटेल, राजू पंवार एवं बलिराम चौहान, कोषाध्यक्ष डेनी यादव, सह कोषाध्यक्ष संजय सिंह तोमर, कार्यालय मंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, सह कार्यालय मंत्री मयूर पाल सहित मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी, प्रशिक्षण, नीति एवं शोध, मन की बात, योजना प्रचार-प्रसार, लाभार्थी और प्राकृतिक खेती प्रकोष्ठ के सभी दायित्वधारी शामिल हैं।

इस उपलब्धि पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने किसान मोर्चा खण्डवा की पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे संगठन की डिजिटल सशक्तिकरण दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। संगठन का मानना है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से भविष्य में किसानों तक योजनाओं, कृषि तकनीकों और संगठन की गतिविधियों की जानकारी और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सकेगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026