लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

पूरे संसदीय क्षेत्र में भाजपा सरकार और सांसद श्री पाटिल किसानो की समस्या का करते हैं निराकरण।

उद्यानिकी एवं सब्जी के लिए किसानों को कम दरों पर सांसद श्री पाटिल ने उपलब्ध कराये हजारों बांस।

भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के पदाधिकारी ने सांसद का माना आभार।

खंडवा:भाजपा की सरकार सदैव किसानों के साथ रही है उनके दुख दर्द के साथ उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार कटिबध है। भाजपा की सरकार के साथ ही खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी पूरे संसदीय क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए उपलब्ध रहते हुए तत्काल उनकी समस्याओं का निराकरण करते हैं, पूरे खंडवा संसदीय क्षेत्र में जहां भी सुखा बाढ़, अती वृष्टि होने पर तत्काल जिला प्रशासन से सर्वे कराकर किसानों को राहत पहुंचाते हैं, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल अन्नदाता किसानों के लिए सदैव तत्पर होकर कार्य कर रहे हैं, किसानों के खेत में उद्यानिकी सब्जी के लिए किसानों को बांस की आवश्यकता होती है, बांसों की व्यवस्था के लिए किसानों को तकलीफ ना हो इस हेतु विगत दिनों दिशा की बैठक के साथ कुछ दिन पूर्व वन मंडल अधिकारी को भी पत्र के माध्यम से किसानों को पर्याप्त मात्रा में कम दरों पर बांस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, बांस के टुकड़े जिससे किसानों की उद्यानिकी खेती होती हैं, बहुत ज्वलंत समस्या थी जिसका निराकरण हुआ, और वन विभाग द्वारा किसानों को त्वरित समाधान कराते हुए किसानों को लगभग पचास हजार बांस के टुकड़े कम से कम दर पर उपलब्ध कराए गए , दो मीटर का बांस 6. 60 पैसे एवं 1 मीटर बांस 3.30 पैसे मे उपलब्ध कराया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस समस्या का सांसद श्री पाटिल ने तत्काल निराकरण करवाकर खेती किसानी के लिए बांस उपलब्ध करवाये। इस समस्या के निराकरण के लिए भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सांसद कार्यालय पर पहुंचकर सांसद श्री पाटिल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दिलीप पाटिल को आभार पत्र सोंपा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026