लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में गौवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 3 बैल और पिकअप जब्त, आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में अवैध गौवंश परिवहन के खिलाफ नर्मदानगर थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन नग बैल और एक पिकअप वाहन जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में गौवंश को कथित रूप से वध के उद्देश्य से क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही नर्मदानगर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर जांच की।

कार्रवाई के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक एमपी-12-जेडएफ-6828 से तीन नग बैल बरामद किए गए। मौके से शेखर उर्फ कालू अस्तरे, पिता राकेश, जाति भीलाला, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम बीजापुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों बैलों को सुरक्षित कब्जे में लेकर पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया।

इस मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 145/26 दर्ज करते हुए गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 9 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।

खंडवा पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक धीरेश धारवाल, थाना प्रभारी नर्मदानगर, प्रधान आरक्षक ब्रजपाल सिंह चंदेल, प्रधान आरक्षक लखनलाल एरवाल और आरक्षक दीपेश मलगायां की सराहनीय भूमिका रही।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026