लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खालवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र से दो नाबालिग अपहृताएं सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

खालवा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अपहृत नाबालिग बालिकाओं को संभाजीनगर से सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार पहला मामला वर्ष 2025 का है, जिसमें जामन्या सर्सरी निवासी फरियादिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस मामले में थाना खालवा में अपराध क्रमांक 224/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

दूसरा मामला लखनपुर बंदी क्षेत्र का है, जिसमें फरियादी ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 95/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर जांच शुरू की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक खंडवा के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जगदीश सिंदिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम को संभाजीनगर भेजा गया, जहां साइबर सेल की तकनीकी सहायता से कार्रवाई की गई।

पहले मामले में अपहृता को आरोपी अक्षय के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। वहीं दूसरे मामले में नाबालिग को आरोपी राकेश देवड़ा के कब्जे से थाना खुलताबाद क्षेत्र, संभाजीनगर से बरामद किया गया।

अपहृताओं के बयान के आधार पर दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 87, 64(2)(m) बीएनएस तथा पाक्सो एक्ट की धारा 5L/6 जोड़ी गई। दोनों आरोपियों को 28 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय हरसूद में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल खंडवा जिला जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में लोकेन्द्रसिंह ठाकुर, जगदीश सिंदिया, सुशा परते और आरक्षक इन्द्रेश की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की गई है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026