खण्डवा में “बलराम कृषि महोत्सव” का आयोजन 27 जुलाई को*
खण्डवा 22 जुलाई 2026, वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। खंडवा में आगामी 27 जुलाई को नई कृषि उपज मंडी परिसर में प्रातः 11 बजे से बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली संबोधित करेंगे तथा जिले के किसानों से संवाद करेंगे। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंप दिए हैं।
“बलराम कृषि महोत्सव” में किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक, उन्नत बीजों, नवीन कृषि यंत्रों, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण तथा शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी, ताकि खेती अधिक लाभकारी, टिकाऊ एवं समृद्ध बन सके।
इस महोत्सव में कृषि विभाग के साथ साथ उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, कृषि अभियांत्रिकी तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। किसानों को विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों से सीधे संवाद का और अपनी समस्याओं के समाधान का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें नई तकनीकों एवं बाजार आधारित कृषि मॉडल की जानकारी भी मिलेगी। महोत्सव में किसानों को डिजिटल कृषि सेवाओं, ऑनलाइन कृषि परामर्श, मौसम आधारित खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, ड्रोन तकनीक, स्मार्ट सिंचाई, उन्नत कृषि यंत्रों तथा आधुनिक कृषि प्रबंधन प्रणालियों की जानकारी भी दी जाएगी। कृषि विशेषज्ञों द्वारा इस कार्यक्रम में किसानों को बदलती जलवायु के अनुरूप खेती की नई पद्धतियों एवं जोखिम प्रबंधन के उपायों से भी अवगत कराया जायेगा।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

खंडवा