लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में शिव मंदिर तोड़ने की कोशिश! बजरंग दल पहुंचा थाने, कार्रवाई की मांग

अंजनी टॉकीज के समीप शिव मंदिर तोड़ने के प्रयास का बजरंग दल ने किया विरोध, कानूनी कार्रवाई की मांग

 

खंडवा | 11 जुलाई 2026

 

आज बजरंग दल को सूचना प्राप्त हुई कि अंजनी टॉकीज के पास, शुभम फर्नीचर के सामने स्थित शिव मंदिर को एक व्यक्ति द्वारा तोड़े जाने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंचे और मंदिर को तोड़े जाने का विरोध किया।

बताया कि उक्त स्थान पर पूर्व में मां कालिका का मंदिर स्थापित था। आरोप है कि उसी व्यक्ति द्वारा पहले मां कालिका की प्रतिमा को वहां से हटाया गया था। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत भगवान शिव की स्थापना कर शिव मंदिर बनाया गया। आज पुनः उसी व्यक्ति द्वारा मंदिर को तोड़ने का प्रयास किया गया, जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया।

 

घटना की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इसके उपरांत जिला सह संयोजक रोहित जी चावरे, जिला सह संयोजक शुभम निकुम एवं उत्तम जी यादव पद्मनगर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने संबंधित मामले में पुलिस को लिखित आवेदन देकर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध निष्पक्ष जांच करते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

 

बजरंग दल ने प्रशासन से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की भी मांग की है। संगठन ने कहा कि धार्मिक आस्था के केंद्रों के साथ किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जाएगी तथा कानून के दायरे में रहकर समाज की आस्था की रक्षा के लिए सदैव कार्य किया जाएगा।

 

दीपक सोनी जिला प्रचार प्रचार प्रमुख

9993061066

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, इंदिरा चौक से सिविल लाइन तक हटाया अतिक्रमण
July 11, 2026
खंडवा
खंडवा: जंगली सुअरों ने मक्का की फसल की बर्बाद, खेत जाने से डर रहे किसान
July 11, 2026
खंडवा
जिला स्तरीय सांदीपनी उत्सव: 15 जुलाई को मूंदी में होगा नवनिर्मित सांदीपनी विद्यालय भवन का लोकार्पण
July 11, 2026
खंडवा
खंडवा: बच्चों की सुरक्षा के लिए एक्शन में खंडवा पुलिस | स्कूल बसों की सघन चेकिंग
July 11, 2026
खंडवा
सरस्वती शिशु मंदिर एवं सेंट पॉयस स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न*
July 11, 2026
खंडवा
*महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सोमवार को*
July 11, 2026
खंडवा
*छैगांवमाखन में दिव्यांगजनों के लिए चिन्हांकन शिविर संपन्न*
July 11, 2026
खंडवा
*My Youth-My Pride Conclave-2026:*
July 11, 2026
खंडवा
खंडवा :किसानों को नहीं मिला था प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ. उपभोक्ता फोरम ने दिलवाया
July 11, 2026
खंडवा
डेटा से दिव्यता तक’ विषय पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रेरणादायी आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया
July 11, 2026