लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: किशोर प्रेरणा मंच का राष्ट्रीय “वॉइस ऑफ खण्डवा” का ऑडिशन सम्पन्न

खण्डवा। हरफनमौला गायक स्व. किशोर कुमार के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की “वॉइस ऑफ खण्डवा” गायन प्रतियोगिता का 19 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग का ऑडिशन गुरुवार को किशोर कुमार सभागृह में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन बैंक ऑफ इंडिया, जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम के सहयोग से किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस सीनियर ग्रुप के ऑडिशन आयोजित हुए, जिनमें खण्डवा सहित विभिन्न शहरों से आए सीनियर प्रतिभागियों ने किशोर कुमार एवं अन्य सुप्रसिद्ध गायकों के गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर निर्णायकों एवं उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

मंच के अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला, सचिव नारायण बाहेती, कोषाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह उबेजा, आशीष चटकेले एवं सुनील सकरगाये कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, अतुल अत्रिवाल एवं हरदीप सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजित सीनियर ग्रुप के ऑडिशन का शुभारंभ किशोर कुमार एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंच के प्रवक्ता सुनील जेन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायन्स क्लब खण्डवा आनंद के अध्यक्ष संजय गंगराड़े, जेसीआई के अध्यक्ष मनन सोनी,एसडीएम व कार्यसमिति चेयरमैन ऋषि सिंगई ,कांग्रेस के वरिष्ठ अर्श पाठक व विकास व्यास ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के निर्णायक निशा तिवारी, सत्येंद्र सोहनी एवं जितेंद भंवरकर ने निष्पक्ष मूल्यांकन के साथ प्रतिभागियों का मार्गदर्शन भी किया।

ऑडिशन के बाद क्वार्टर फाइनल में चयनित 19 व फाइनलिस्ट प्रतिभागियो को अतिथि के रूप में पधारे लियो मल्टीपल ट्रेजरार सुमित परिहार,लियो क्लब खण्डवा अध्यक्ष अभिषु शर्मा,लायन्स क्लब खण्डवा की सचिव व महिला कांग्रेस की पूर्व शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल,वरिष्ठ रचना तिवारी,भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर,एडीएम के हाथों क्वार्टर फाइनल के प्रवेश पत्र प्रदान किए गए।

सीनियर ग्रुप में संगीता सावनेर ने मेरा कुछ सामान तुम्हारे पास पड़ा है गाने की प्रस्तुति देकर सर्वाधिक 131 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।कटऑफ 120 अंक रहा।

टेबुलेशन टीम में अविनाश शुक्ला, मनोज शाह व सुरेन्द्रसिंह सोलंकी ने व रजिस्ट्रेशन का कार्य गोविंद शर्मा, हरदीप सिंघ छाबड़ा,आमीन खान, शरद खंडेलवाल, पवन दीक्षित, सुनील जैन एवं प्रदीप जैन ने महत्वपूर्ण दायित्व निभाया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन मंगलेश तोमर, भूपेंद्र सिंह चौहान,एवं पवन दीक्षित ने किया।

इस अवसर पर मंच के अनिल बाहेती, अमित हिंदुजा, मंगलेश शर्मा, एन. के. दवे, अनुराग राठौर सहित लायन्स क्लब खण्डवा, लायन्स क्लब खण्डवा आनंद, रोटरी क्लब खण्डवा निमाड़, जेसीआई एवं विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रतियोगिता की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी, जबकि सचिव नारायण बाहेती ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, सहयोगी संस्थाओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

मंच के प्रवक्ता सुनील जैन एवं सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि 30 जुलाई को किशोर कुमार सभागृह में क्वार्टरफाइनल होगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
युवा अधिवक्ता विजय चौधरी का हार्ट अटैक से निधन, खंडवा में शोक की लहर..
July 23, 2026
खंडवा
भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस पर श्रमिक एकता का संदेश, राष्ट्रहित में कार्य करने का लिया संकल्प
July 23, 2026
खंडवा
रोटरी क्लब ऑफ खंडवा* हरित संकल्प – वृक्षारोपण अभियान
July 23, 2026
खंडवा
पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता 7 अगस्त को* 
July 23, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में जिले में 3.2 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
July 23, 2026
खंडवा
जिले में ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति को प्रोत्साहित करें* *अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने दिए निर्देश*
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा में गुरु पूर्णिमा की धूम! दादाजी महाराज को निशान अर्पित करने उमड़े श्रद्धालु
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा : कई दिनों से लापता था नौजवान,जंगल में मिली लाश.. पुलिस जांच में जुटी.. देख कहां का है मामला
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा मेले को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में अहम बैठक, जानिए क्या हुए फैसले
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा : रिश्तेदार की बेटी को देखने जा रहे व्यक्ति का सड़क हादसा, NHAI-1033 एम्बुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल
July 23, 2026