15 अप्रैल को खंडवा आएंगे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेतनगांव व ओंकारेश्वर कार्यक्रम में होंगे शामिल

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर आगामी 15 अप्रैल को खंडवा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नेतनगांव और ओंकारेश्वर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, श्री तोमर 14 अप्रैल की रात 8 बजे गोवा एक्सप्रेस से ग्वालियर से प्रस्थान करेंगे और 15 अप्रैल को सुबह 7 बजे खंडवा पहुंचेंगे। यहां से वे सुबह 10 बजे प्रस्थान कर पुनासा तहसील के ग्राम नेतनगांव पहुंचेंगे।
नेतनगांव में वे पूर्व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1:30 बजे नेतनगांव से रवाना होकर दोपहर 2 बजे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचेंगे, जहां वे भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन एवं पूजन करेंगे।
कार्यक्रम के तहत श्री तोमर दोपहर 3:30 बजे ओंकारेश्वर से प्रस्थान कर शाम 5 बजे खंडवा सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे शाम 7 बजे कर्नाटक एक्सप्रेस से खंडवा से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
प्रशासन द्वारा उनके दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
Read Next


खंडवा 




