ई-कृषि यंत्रों के लिए 28 जुलाई तक करें आवेदन*
खण्डवा 21 जुलाई 2026, ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर चयनित जिलों हेतु पैडी राइस ट्रांसप्लांटर, पैडी राइस ट्रांसप्लांटर, रिजर एवं शुगरकेन रेटून मैनेजर यंत्रों के लिए 28 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। सहायक कृषि यंत्री ने बताया कि इस सम्बंध में लॉटरी 29 जुलाई को सम्पादित की जाएगी। इच्छुक कृषक उम्मीदवारों को आवेदन के साथ स्वयं के बैंक खाते से राशि का डिमांड ड्राफ्ट सम्बंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से बनवाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कृषि यंत्र पैडी ट्रांसप्लांटर के लिए 15 हजार रूपए का डिमांड ड्राफ्ट, कृषि यंत्र पैडी ट्रांसप्लांटर के लिए 10 हजार रूपए, कृषि यंत्र रिजर के लिए 3 हजार रूपए तथा कृषि यंत्र शुगरकेन रेटून मैनेजर के लिए 5 हजार रूपए का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना अनिवार्य होगा।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

