आई.टी.आई. में प्रवेश हेतु 30 जून तक करें आवेदन
कौशल विकास विभाग के तहत संचालित जिले की कुल 7 आईटीआई संस्थाओ जिसमें शासकीय आई.टी.आई. खंडवा, महिला आई.टी.आई खंडवा, मून्दी, नर्मदानगर, भगवानपुरा (किल्लोद), खेडी एवं पंधाना आई.टी.आई में इस वर्ष कुल 1480 सीटों पर विभिन्न ट्रेडस में प्रवेश दिया जाना है। इसमें से 35 प्रतिशत सीटे महिलाओ के लिए आरक्षित है। इन आईटीआई में संचालित इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, मोटर मेकेनिक, ड्राफ्टमेन मेकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रोनिक्स, डीजल मेकेनिक, हिन्दी स्टेनो, कोपा, वेल्डर, स्वींग टेक्नोलॉजी, एनसीव्हीटी एवं एससीव्हीटी के पाठ्यक्रमो में सत्र 2026 हेतु प्रवेश प्रकिया प्रारंभ है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यार्थी इटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये आवेदन कियोस्कसेटर से www.dsd.mp.gov.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। आईटीआई के प्राचार्य ने बताया कि आई. टी.आई. प्रवेश हेतु पोर्टल पर पजीयन एवं त्रुटि सुधार हेतु अंतिम तिथि 30 जून तक निर्धारित है।
Read Next

खंडवा 

खंडवा
खंडवा 

