खंडवा: जंगल में करंट के तार, पेड़ों की कटाई और कब्जे का आरोप… जनसुनवाई में हंगामा
खंडवा। जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने क्षेत्र के जंगलों में लगातार हो रहे कथित अतिक्रमण और पेड़ों की कटाई को लेकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि बाहरी लोग पिछले करीब दो वर्षों से जंगल की भूमि पर कब्जा कर खेती कर रहे हैं, जिससे सैकड़ों हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, जंगल की जमीन पर अतिक्रमण के कारण गांव के लोगों और उनके मवेशियों के लिए चराई की जगह नहीं बची है। उनका कहना है कि जंगल में जाने पर उन्हें रोका जाता है, जबकि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि जंगल की सुरक्षा के लिए बनाई गई वन समिति और संबंधित अधिकारियों द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं की जा रही। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। उनका कहना है कि रात के समय ट्रैक्टरों से जंगल की सफाई कर खेती की जा रही है और पेड़ों की कटाई लगातार जारी है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जंगल के आसपास करंट वाले तार लगाए गए हैं, जिनकी चपेट में आकर मवेशियों और वन्यजीवों की मौत होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। उन्होंने प्रशासन से इसकी निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण और अवैध कटाई पर रोक नहीं लगाई गई तो वन क्षेत्र और पर्यावरण को गंभीर नुकसान होगा। उन्होंने वन विभाग से जंगल की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अतिक्रमण हटाने और चराई के लिए ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

खंडवा