लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

लंबे इंतजार के बाद भाजयुमो खंडवा जिला अध्यक्ष की घोषणा, सागर अरतानी को मिली कमान; शुभम पटेल बने जिला महामंत्री…

खंडवा। लंबे समय से भारतीय जनता युवा मोर्चा के खंडवा जिला अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश ने संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए सागर अरतानी को खंडवा जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं शुभम पटेल को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। नियुक्तियों की घोषणा होते ही जिले के भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा 19 जुलाई 2026 को जारी संगठनात्मक नियुक्ति पत्र के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से ये नियुक्तियां की गई हैं।

बताया जा रहा है कि खंडवा में भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर चर्चा चल रही थी। इस महत्वपूर्ण पद के लिए एक दर्जन से अधिक दावेदारों के नाम चर्चा में थे और अलग-अलग स्तर पर दावेदार अपनी नियुक्ति को लेकर प्रयासरत थे। आखिरकार संगठन ने सागर अरतानी के नाम पर मुहर लगाते हुए उन्हें जिले में युवा मोर्चा की कमान सौंप दी।

राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में माना जा रहा है कि सागर अरतानी को पार्टी संगठन के साथ ही जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन प्राप्त था। उनकी नियुक्ति के बाद अब जिले में भाजयुमो की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और युवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

सिंधी समाज के युवा चेहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सागर अरतानी की नियुक्ति को खंडवा के सिंधी समाज के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर इसे भाजपा संगठन में सिंधी समाज के युवा चेहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। उनकी नियुक्ति पर सिंधी समाज के लोगों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

जिला अध्यक्ष पद की घोषणा के बाद भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सागर अरतानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं शुभम पटेल को जिला महामंत्री बनाए जाने पर भी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सागर अरतानी और जिला महामंत्री शुभम पटेल के सामने अब जिले में युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत करने, युवाओं को पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों से जोड़ने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित करने की जिम्मेदारी होगी। दोनों नियुक्तियों के बाद खंडवा जिले में भाजयुमो की नई टीम और आगामी संगठनात्मक विस्तार को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बढ़ गई है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026