लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU (अकाकू )खंडवा अपडेट – महिला के साथ छेड़छाड करने वाले आरोपी को 02 वर्ष का सश्रम कारावास व अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

महिला के साथ छेड़छाड करने वाले आरोपी को 02 वर्ष का सश्रम कारावास व अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जिला खण्डवा, की न्यायालय द्वारा आरोपी मुकेश पिता देवराम गुर्जर उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सिर्रा, खण्डवा थाना छैगांवमाखन को धारा 354 भादवि में 02 सश्रम कारावास एवं 500/- रू. अर्थदण्ड से दंडित किया गया। अभियोजन की ओर से मामले की पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री लालसिंह बघेल, द्वारा की गई।

अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी श्री हरिप्रसाद बांके, एडीपीओ द्वारा बताया गया कि, कि दिनांक 12.11.2019 को करीबन 11:00 बजे पीडित्ता अपने खेत में अपने देवर के लिए खाना लेकर जा रही थी, तभी नहर के पास गांव का मुकेश गुर्जर उसके पीछे से मोटरसायकल लेकर आया और उसके सामने मोटरसायकल खड़ी कर दी और उसके पास आकर बोला कि मैं तुमसे प्यार करता हूं तू आज मुझसे मिलेगी क्या उसने मुकेश को मिलने से मना किया तो मुकेश ने बुरी नीयत से उसका सीधा हाथ पकड़ा और दूसरे हाथ से उसके सीने को दबाया। फिर वह जोर से चिल्लाई तो मुकेश अपनी मोटरसायकल लेकर भाग गया। मुकेश जाते जाते बोला कि “यह बात किसी को बताई तो जान से खत्म कर दूंगा।” फिर अभियोक्ती अपने खेत में गई और घटना की बात अपने देवर को बताई। फिर वे दोनों घर आये और घर आकर उसके ससुर को बात बताई। उसके बाद उसके ससुर ने उसके पति को घर बुलाकर घटना बताई। पीडिता ने उक्त घटना की रिपोर्ट आरक्षी केन्द्र छैगांवमाखन पर लेखबद्ध कराई। बाद संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग पत्र संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा को लेकर धूनी वाले दादाजी मंदिर में तैयारी हुई तेज.. धूनी माई पर बनी दिवार
July 12, 2026
खंडवा
*सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे*
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा में न्यायिक कर्मचारी संघ चुनाव: सुशील कुमार सोनी 20 मतों से बने अध्यक्ष
July 12, 2026
खंडवा
मुनिसुव्रतनाथ विधान के साथ चांदी के प्रातिहार्य और मंगल द्रव्य की स्थापना हुई।
July 12, 2026
खंडवा
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।
July 12, 2026
खंडवा
महिलाओं और युवतियों के लिए पांच दिवसीय फिटनेस कार्यशाला 16 जुलाई से।
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : 50 वर्ष पुरानी दुकान के खाली करने पर रो दिया दुकानदार
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान ,नरेंद्र मोदी झुकेन्दर मोदी हो गए है
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा: ‘जंगल है तो जीवन है’… कोरकू समाज उतरा सड़क पर, वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
July 12, 2026