लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU खंडवा अपडेट — दिव्यांगजनों एवं वृ़द्धजनों को उपकरण वितरण के लिए विभिन्न विकासखण्डों में आयोजित होंगे शिविर

दिव्यांगजनों एवं वृ़द्धजनों को उपकरण वितरण के लिए विभिन्न विकासखण्डों में आयोजित होंगे शिविर
खण्डवा 16 जनवरी, 2025 – भारत सरकार की एडिप योजनांतर्गत दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के उपकरणों का चिन्हांकन एवं वृद्धजनों को वयोश्री योजनांतर्गत आवश्यक उपकरण दिये जाने के लिए चिन्हांकन शिविरों का आयोजन 20 जनवरी से 25 जनवरी तक जिले के विभिन्न विकासखण्डों में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाना है। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण प्रभारी उपसंचालक ने बताया कि खण्डवा में 20 जनवरी को, पंधाना में 21 जनवरी को, पुनासा में 22 जनवरी को, हरसूद में 23 जनवरी को, खालवा में 24 जनवरी को एवं बलड़ी में 25 जनवरी को शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि शिविर में आवेदक को आधार कार्ड, समग्र आईडी, पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, विकलांगता प्रमाण पत्र जो 40 प्रतिशत से कम नहीं हो, जो अप्लाय कर दिया है उसके  इनरोलमेंट नंबर की छायाप्रति, बीपीएल राशन कार्ड/आय प्रमाण पत्र (वर्षिक आय 2 लाख 70 हजार से कम) और वैध मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय वयोश्री वृद्धजनों के लिए दस्तावेज वृद्धजन का आधार कार्ड, समग्र आईडी, बीपीएल राशन कार्ड/आय प्रमाण पत्र (वर्षिक आय 1 लाख 80 हजार से कम) इन सभी दस्तावेजों की छायाप्रति लाना अनिवार्य हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
ओंकारेश्वर में SDERF जवानों की मुस्तैदी से टली बड़ी दुर्घटना, तीन युवाओं की बचाई जान
May 26, 2026
खंडवा
खंडवा :ठेले पर स्कूटी बांध,हाथों में गैसटंकी लेकर महंगाई के विरोध में मेलोडी टॉफ़ी ले निकली कांग्रेस
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर मारपीट मामले में कलेक्टर ने मारपीट करने वाले कर्मचारियों की सेवा की समाप्त
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा में जिला बदर बदमाश गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भाग रहा था आरोपी
May 25, 2026
खंडवा
ओम्कारेश्वर में श्रद्धालुओं एवं मंदिर के कर्मचारियों के बीच में जमकर हुई मारपीट.
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा के मोरटक्का में दर्दनाक हादसा,ट्रॉली के नीचे दबने से महिला की मौत;लोगों ने बचाई पिता-बेटे जान
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : जैन संतों की हत्या पर आक्रोषित समाज ने रैली निकाल कर दिया ज्ञापन
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : सर्किट हाउस में लगी आग. कोतवाली सहित फायरफाइटर की टीम मौके पर
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : सीएम राइस स्कूल ओंकारेश्वर में चपरासी की रहस्यमयी मौत
May 25, 2026
खंडवा
खंडवा : पिपलोद क्षेत्र में पलटा बारातियों से भरा वाहन.. 7-10 लोग घायल.. ड्राइवर की मौत
May 25, 2026