लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU खंडवा अपडेट – सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो शेयर करने वाले आरोपीगण गिरफ्तार- आरोपीगण से छुरा एवं चाकू जप्त

खंडवा में सोशल मीडिया पर यूजर आईडी द्वारा हथियार के साथ, फोटो लेकर शेयर की जा रही है, जिसकी लगातार शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर के एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में शहर के थाना कोतवाली, प्रभारी मोघट रोड एवं थाना पदमनगर के थाना प्रभारियों को सोशल मीडिया में अवैध हथियार के साथ फोटोग्राफ शेयर करने वालों पर नजर रखने हेतु दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर थाना कोतवाली खंडवा एवं थाना मोघट रोड पर टीम का गठन किया गया। जिन्हे सोशल मीडिया में हथियार के साथ फोटोग्राफ डालने आईडी पर नजर रखने हेतु पांबद किया गया। टीम द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर यूजर आईडी द्वारा फोटोग्राफ शेयर किया गया। जिसमें से एक व्यक्ति छोटी रेलवे लाईन, घासपुरा खंडवा में घुम रहा है। तथा दुध तलाई चौपाटी खंडवा के पास घुम रहा है। टीम द्वारा मुखबीर के बताये गये हुलिये के व्यक्ति को छोटी रेलवे लाईन पर पकडा जिसका नाम पता पूछते पर उसने अपना नाम शुभम पिता काशीराम पटेल उम्र 28 साल निवासी ग्राम बडगाँव गुर्जर खंडवा को पकडा, जिसकी तलाशी लेते एक धारधार छुरा निकाला, जिसको लाने एवं ले जाने के संबंध में लायसेंस का पूछने पर लायसेंस नही होना बताया, जिस पर आरोपी शुभम पटेल के विरूध्द थाना कोतवाली खंडवा पर अपराध क्रमांक 720/2024 धारा 25 (1), 25(1-बी) बी आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द किया गया। तथा टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिये के एक अन्य व्यक्ति को छोटी दुधतलाई चौपाटी के पास पकडा, जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रजनीश उर्फ लक्की पिता राजू इंगले उम्र 20 साल निवासी छोटी नदी, पंधाना रोड खंडवा बताया , जिसकी तलाशी लेते एक धारधार चाकू निकला, जिसको लाने एवं ले जाने के संबंध में लायसेंस का पूछा , लायसेंस नहीं होना बताया, जिस पर आरोपी रजनीश के विरूध्द थाना मोघट रोड खंडवा पर अपराध क्रमांक 475/2024 धारा 25 (1), 25(1-बी) बी आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द किया गया।

सराहनीय भूमिका –
आरोपीगणो को गिरफ्तार एवं मालमशरुका को जप्त करने में निरीक्षक अशोक सिंह चौहान थाना प्रभारी कोतवाली , निरीक्षक धीरेश धारवाल थाना प्रभारी मोघट रोड, सउनि. प्रकाश ठाकरे, प्र.आर. 222 अमित यादव, प्र.आर. 456 अमर प्रजापत, आर. 810 अनुराग कुशवाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा को लेकर धूनी वाले दादाजी मंदिर में तैयारी हुई तेज.. धूनी माई पर बनी दिवार
July 12, 2026
खंडवा
*सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे*
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा में न्यायिक कर्मचारी संघ चुनाव: सुशील कुमार सोनी 20 मतों से बने अध्यक्ष
July 12, 2026
खंडवा
मुनिसुव्रतनाथ विधान के साथ चांदी के प्रातिहार्य और मंगल द्रव्य की स्थापना हुई।
July 12, 2026
खंडवा
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।
July 12, 2026
खंडवा
महिलाओं और युवतियों के लिए पांच दिवसीय फिटनेस कार्यशाला 16 जुलाई से।
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : 50 वर्ष पुरानी दुकान के खाली करने पर रो दिया दुकानदार
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान ,नरेंद्र मोदी झुकेन्दर मोदी हो गए है
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा: ‘जंगल है तो जीवन है’… कोरकू समाज उतरा सड़क पर, वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
July 12, 2026