शासकीय महाविद्यालय खालवा में प्राचार्य को अभाविप (ABVP) द्वारा एक बार फिर अनियमिततो को लेकर सौपा ज्ञापन

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई खालवा के द्वारा शासकीय महाविद्यालय खालवा में चल रही अनियमिततो को लेकर पूर्व में भी एक बार ज्ञापन दिया गया था उचित समाधान नहीं होने के कारण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एक बार फिर प्राचार्य के नाम ज्ञापन दिया है
एबीपी नगर मंत्री योगेंद्र हीरे ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय मे समस्याओ अनियमित्ताओं को लेकर पूर्व में भी ज्ञापन दिया जा चुका है। इसके बावजूद भी कुछ मांगे पूरी नही की गई भी उन्ही समस्याओ को लेकर एक बार पुनः आपके संज्ञान में लाया जा रहा है जो कि इस प्रकार है :
1. शासकीय महाविद्यालय खालवा में बस की सुविधा की जाये [ 30 से 35 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले छात्र-छात्राओं को समस्या होती हे ]
2. शासकीय महाविद्यालय खालवा में स्टॉफ की कमीं की पूर्ति की जाए।
3. शासकीय महाविद्यालय खालवा में स्थायी सफाईकर्मी की व्यवस्था की जाए ।
4. शासकीय महाविद्यालय खालवा में स्थायी कंम्प्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था की जाए ।
अतः प्राचर्य महोदय विद्यार्थी परिषद आपसे मांग करती है की छात्र हितों को ध्यान में रखते हुवें इन सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जावे अन्यथा विद्यार्थी परिषद पुन: उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जबाबदारी महाविद्यालय शासन की रहेगी।
भवदीय
योगेंद्र हीरे
नगर मंत्री खालवा
मो नं. 7225876075
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

