लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर सेवा का अनोखा संगम, 15 KM दूर से आकर ग्रामीण कर रहे कढ़ी-चावल का भंडारा

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की भक्ति पूरे शबाब पर है। दादाजी धूनीवाले महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब लगातार खंडवा पहुंच रहा है। हरसूद रोड पर आस्था, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

मलगांव फाटे, हरसूद रोड पर ग्राम सिरपुर और ग्राम भाडग्या के ग्रामीण पिछले कई वर्षों से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चार दिवसीय भंडारे का आयोजन करते आ रहे हैं। खास बात यह है कि ग्रामीण करीब 15 किलोमीटर दूर से आकर पूरी श्रद्धा के साथ इस सेवा कार्य में जुटते हैं।

यहां पदयात्रा कर रहे दादाजी भक्तों के लिए गर्मागर्म कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर अपनी यात्रा आगे बढ़ा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दादाजी की सेवा ही उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है और हर वर्ष इसी भावना के साथ यह भंडारा आयोजित किया जाता है।

हरसूद रोड पर गुजरने वाले हर श्रद्धालु का प्रेमपूर्वक स्वागत किया जा रहा है। कहीं भोजन, कहीं पानी, तो कहीं विश्राम की व्यवस्था की गई है। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्ति और सेवा के रंग में रंगा हुआ है।

दादाजी भक्तों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है और जैसे-जैसे गुरु पूर्णिमा का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे खंडवा की ओर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
*गुरु पूर्णिमा पर आज रहेगा स्थानीय अवकाश*
July 28, 2026
खंडवा
गुरुपूर्णिमा उत्सव के अवसर पर खंडवा–सनावद के बीच अनारक्षित विशेष रेलगाड़ियों का संचालन*
July 28, 2026
खंडवा
मध्यप्रदेश के खंडवा से सांसद ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की मुलाकात, तीन दिवसीय कृषि अनुसंधान एवं वैल्यू एडिशन कार्यक्रम आयोजित करने का किया आग्रह
July 28, 2026
खंडवा
खंडवा: हरसूद में भूख हड़ताल खत्म, प्रशासन के आश्वासन के बाद रुका रेलवे का काम
July 28, 2026
खंडवा
खंडवा: राई में जगह-जगह भंडारे, बारिश में भी दादाजी भक्तों की सेवा में जुटा पूरा गांव
July 28, 2026
खंडवा
खंडवा: बिजली गुल बनी मौत की वजह! 74 वर्षीय बुजुर्ग को सांप ने डसा, दर्दनाक मौत
July 28, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में खंडवा में 5, पंधाना में 6 और खालवा में 2 मि.मी. वर्षा हुई*
July 28, 2026
खंडवा
खंडवा: रात में बिस्तर में आया सांप, नौजवान युवक की गई जान , खंडवा की दर्दनाक घटना
July 28, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा की तैयारी को लेकर खंडवा कलेक्टर ने क्या कहा सुनें
July 28, 2026
खंडवा
खंडवा: युवक की काबिलियत देखकर कलेक्टर हुए खुश, एक कॉल से बदल गई जिंदगी! देखिये पूरी कहानी
July 28, 2026