लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

जनसंध के संस्थापक डा. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

जनसंध की स्थापना डा. मुखर्जी ने की थी, वही जनसंध आज सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के रूप में हम सबके सामने हैं, ,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,

 

डॉ मुख़र्जी की 125 वीं जयंती वर्ष पर 30 जून से 6 जुलाई तक पखवाड़े का होगा आयोजन।

 

खंडवा। जनसंध और भाजपा के महापुरुषों, वरिष्ठ जनों ने वर्षो पूर्व जो पौधे का रोपण किया था आज वह वट वृक्ष भाजपा के रूप में हमारे सामने मौजूद है। जनसंध के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और बलिदान से एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प साकार हो रहा है। देश के विभाजन के दौर में जब पश्चिम बंगाल के बड़े हिस्से को पाकिस्तान में शामिल करने के प्रयास हो रहे थे, तब उन्होंने दृढ़ता के साथ उसका विरोध किया। डॉ मुख़र्जी की विचारधारा, राष्ट्र के प्रति उनकी दूरदृष्टि और देश की एकता एवं अखंडता के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, यह बात मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित बलिदान दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहीं। श्री तोमर ने कहा कि डॉ मुख़र्जी ने ही भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी, वही जनसंघ आज विश्व के सबसे बड़े व सर्वव्यापी राजनैतिक दल भाजपा के रूप में हम सबके सामने है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मौलिक चिंतक, राष्ट्रवादी विचारक, भारतीय जीवन मूल्यों के संस्कारित पुजारी थे। श्री तोमर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही पश्चिम बंगाल का एक बड़ा भू-भाग भारत का अभिन्न हिस्सा बना रहा। उनका प्रसिद्ध उद्घोष ’एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ आज भी करोड़ों देशवासियों को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण रूप से भारतीय संविधान की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है जो डॉक्टर मुखर्जी का संकल्प था। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ सर्वप्रथम सभी उपस्थित जनों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल हरीश कोटवाले, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे ने डॉ. मुखर्जी को नमन करते हुए कहा की उनके बलिदान को हम कभी भी भूल नहीं पाएंगे, हमारी पार्टी और हमारी सरकार उनके मार्गदर्शन पर कार्य कर रही है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मंत्र ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ को आत्मसात करते हुए प्रदेश सरकार जनभावनाओं के अनुरूप आगे बढ़ रही है। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की विचारधारा, राष्ट्र के प्रति उनकी दूरदृष्टि और देश की एकता एवं अखंडता के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पार्टी संगठन द्वारा जिला अध्यक्ष श्री तोमर के मार्गदर्शन में डॉक्टर मुखर्जी की 125 वीं जयंती वर्ष के तहत 23 जून से 6 जुलाई तक स्मरण पखवाड़ा आयोजित होगा। कार्यक्रमों के लिए टोली का गठन किया गया है, आयोजित बलिदान दिवस के इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, विधायक कंचन तंनवे, महापौर अमृता यादव, प्रदेश मंत्री चारुलता यादव, जिला उपाध्यक्ष नंदन करोड़ी, सुनील जैन, मंगलेश तोमर, अनिल विश्वकर्मा, तपन डोंगरे ,प्रियांशु चोरे, गणेश गुरबाणी, प्रशांत मिश्रा कार्यालय मंत्री भरत पटेल, कृष्ण पाल सिंह राजावत, श्रीमती लक्ष्मी पटेल, हिमांशु राज सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन सुधांशु जैन ने किया आभार नंदन करोड़ी ने माना।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: गाड़ी चलाने की बात पर विवाद, युवक पर चाकू से हमला; 4 आरोपी गिरफ्तार
June 24, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक जमा करें विद्यार्थी*
June 24, 2026
खंडवा
*मध्यप्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 का भव्य समापन होगा*
June 24, 2026
खंडवा
पांच माह की तपस्या की पूर्णाहुति पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक छाया मोरे ने लिया संतों का आशीर्वाद।
June 24, 2026
खंडवा
बोधगांव में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल।
June 24, 2026
खंडवा
विद्यार्थियों की शिकायत पर एक्शन में विधायक छाया मोरे, अधिकारियों संग किया शहीद टंट्या मामा महाविद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण।
June 24, 2026
खंडवा
खंडवा में शुरू हुआ ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान, साइबर अपराधों से बचाव के लिए 15 दिन चलेगी जागरूकता मुहिम
June 24, 2026
खंडवा
खंडवा : पत्नि को बचाने गए युवक की करंट लगने से दुखद मौत
June 24, 2026
खंडवा
कम वर्षा होने पर कृषि वैज्ञानिकों की सलाह अनुसार फसल लगाएं किसान
June 24, 2026
खंडवा
मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री के लिए व्यवस्था करें, गेट पास व्यवस्था सख्ती से लागू करें
June 24, 2026