लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में 15 जुलाई को होगा बड़ा विकास कार्यक्रम, मुकेश तनवे ने किया रामेश्वर कुंड का निरीक्षण

15 जुलाई के भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने किया रामेश्वर कुंड का निरीक्षण

खंडवा। 15 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य विकास कार्यक्रम की तैयारियों के अंतर्गत आज खंडवा विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने प्राचीन रामेश्वर कुंड का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

गौरतलब है कि खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे के विशेष प्रयासों से मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन द्वारा विधायकों के लिए स्वीकृत विशेष निधि के अंतर्गत 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की गई है। इस राशि से अति प्राचीन रामेश्वर कुंड, पदम कुंड, भीमकुंड, सूरजकुंड, राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम सहित शहर के विभिन्न विकास कार्यों का कायाकल्प किया जा रहा है। इन विकास कार्यों का निर्माण भी प्रारंभ हो चुका है।

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने संबंधित कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में शहर के समग्र विकास हेतु विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षदों की मांग पर विधायक निधि से नई विकास योजनाओं एवं अतिरिक्त राशि भी स्वीकृत की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले, तपन डोंगरे, सतनाम सिंह होरा, प्रदीप यादव, चंदू पचोरी, लोकेन्द्र गोंड, अनिल भगत, फ़ाज़िल पटेल, दुर्गेश शर्मा, विजय राठौड़, सुरेंद्र काजले एवं रेवा पचोली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026