ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त

खंडवा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर परिवहन विभाग ने मंगलवार को ओंकारेश्वर में ऑटोरिक्शा और यात्री बसों की जांच के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों के बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई।
आरटीओ निशा चौहान ने बताया कि जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 3 यात्री बसों और 3 ऑटोरिक्शा के खिलाफ मोटरयान अधिनियम 1988 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। इनसे कुल 23 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
इसके अलावा 7 ऑटोरिक्शा और 1 यात्री बस जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से मांधाता थाने में खड़े करवाए गए हैं। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ओंकारेश्वर में वाहनों की जांच का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


