15 अगस्त को खंडवा में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे, जिसके बाद राष्ट्रगान और परेड की सलामी होगी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह से सुबह 9:25 से 9:55 बजे तक एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा 5 मिनट का संक्षिप्त बधाई संदेश पढ़ा जाएगा।
जनपद पंचायत मुख्यालयों पर जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर परिषद मुख्यालयों पर अध्यक्ष तथा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सरपंच द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। सभी स्थानों पर राष्ट्रगान का आयोजन होगा।
निर्देशों के अनुसार जिले से संबंधित सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद और अन्य गणमान्य नागरिकों को भी समारोह में सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा। वहीं, सभी शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में सुबह 8 बजे या उससे पहले ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान होगा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षण संस्थाओं में प्रभातफेरी के साथ सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 14 और 15 अगस्त की रात जिले के शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय महत्व की इमारतों को रोशनी से सजाया जाएगा।
Read Next
खंडवा 
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

