लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सीएम डॉ. यादव का ‘जन-विश्वास’ दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण*

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रथम ‘जन-विश्वास’ दौरे पर 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज चिन्हित शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के निराकरण की समीक्षा करेंगे। समाधान कार्यक्रम के लिए शिकायतों का चयन कर उनका प्राथमिक स्तर पर परीक्षण एवं निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। निराकृत शिकायतों के आधार पर चयनित शिकायतकर्ताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष आमंत्रित किया जाएगा, जहां वे स्वयं उनसे संवाद कर समाधान की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला स्तरीय विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ उद्योग संवाद में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और नागरिकों के बीच विश्वास को सुदृढ़ करना, शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण को सुनिश्चित करना और जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह जन-विश्वास दौरा नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद एवं उत्तरदायी सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
*सीएम डॉ. मोहन ने स्व-सहायता समूहों को दिए 300 करोड़, झाबुआ के लिए खोला सौगातों का पिटारा*
August 1, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. यादव ने कृषि सखियों से किया संवाद, किसान महिलाओं ने बताया कैसे बढ़ी उनकी आय*
August 1, 2026
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 31 को झाबुआ प्रवास पर, बांटेंगे 300 करोड़ रुपये के ऋण*
July 31, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन का एक और मास्टरस्ट्रोक, अब ग्वालियर में बनेंगे संचार से जुड़े सारे उपकरण, जानें क्या-क्या होगा तैयार*
July 31, 2026
मध्य प्रदेश
*किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है*
July 30, 2026
मध्य प्रदेश
MP में निवेश की बड़ी उड़ान! ग्वालियर को बड़ी सौगात, ₹11,500 करोड़ की डिफेंस इंडस्ट्री से हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
July 30, 2026
मध्य प्रदेश
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! मूंग खरीदी 25% से बढ़कर 60%, ई-टोकन व्यवस्था स्थगित
July 30, 2026
मध्य प्रदेश
एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक*
July 30, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन ने उज्जैन को दी 587.23 करोड़ की सौगात, कहा- आज से प्रदेश में शिक्षा के नए युग का प्रारंभ*
July 30, 2026
मध्य प्रदेश
*सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए 2 हजार 480 करोड़ रूपये की स्वीकृति, जाने डॉ. मोहन कैबिनेट के अहम फैंसले*
July 28, 2026