MP में निवेश की बड़ी उड़ान! ग्वालियर को बड़ी सौगात, ₹11,500 करोड़ की डिफेंस इंडस्ट्री से हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
हमारी सरकार प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, राज्य की समृद्धि सुनिश्चित करने और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर सहित प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में विकास कार्य तेजी से संचालित हो रहे हैं। इसी क्रम में आज ग्वालियर को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। टेलीकॉम सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज दिल्ली में भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। इससे प्रदेश में निवेश को नई गति मिलेगी और बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही दतिया में लगभग ₹11,500 करोड़ के निवेश से डिफेंस इंडस्ट्री स्थापित होने जा रही है। यह परियोजना क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
– *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*
Read Next
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश