खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर तीन दिन बंद रहेंगी मांस की दुकानें, नगर निगम की टीम ने दुकानदारों से मांगा सहयोग
मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में गुरु पूर्णिमा महापर्व को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने मांस विक्रय की दुकानों को तीन दिनों तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसी को लेकर शनिवार को नगर निगम की टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निकली और मांस विक्रेताओं से निर्धारित तीन दिनों तक दुकानें बंद रखकर सहयोग करने की अपील की।
नगर निगम की टीम ने शहर में संचालित मांस विक्रय की दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों को निर्देशों की जानकारी दी। टीम ने विक्रेताओं से गुरु पूर्णिमा महापर्व के दौरान मांस का विक्रय नहीं करने और अपनी दुकानें बंद रखने का अनुरोध किया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खंडवा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। इसे देखते हुए नगर निगम और प्रशासन द्वारा शहर में विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में मांस विक्रेताओं को भी तीन दिनों तक दुकानें बंद रखने के निर्देश से अवगत कराया जा रहा है।
नगर निगम की टीम ने दुकानदारों से प्रशासन की व्यवस्था में सहयोग करने और निर्धारित अवधि के दौरान मांस की दुकानें बंद रखने की अपील की है।
Read Next
खंडवा 
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

