गुरुपूर्णिमा पर्व के उपलक्ष में 6 तीर्थ स्थानो से निकलेगी ‘श्रद्धा संगम निशान यात्रा।

खंडवा। गुरुपूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर 27 जुलाई को खंडवा में भव्य ‘श्रद्धा संगम निशान यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। यात्रा का नेतृत्व खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे करेंगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विधायक कंचन मुकेश तनवे
द्वारा निशान यात्रा 27 जुलाई विजया पार्वती व्रत के दिन सोमवार को प्रातः 7:30 बजे कावेश्वर से प्रारंभ होगी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कावेश्वर कुंड तीर्थ के साथ ही निशान यात्रा छै तीर्थ स्थानो से निकलेगी। प्रातः 8:00 बजे गुरु गादी ब्रह्मवीर कुंड से यात्रा में श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर भक्ति और जयकारों के साथ परम पूज्य दादाजी महाराज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करेंगे। इसके साथ ही चारों प्राचीन कुंड भीमकुंड, पदम कुंड,रामेश्वर कुंड, सूरजकुंड से शाम 4:00 बजे निशान यात्रा निकलेगी। निशान यात्रा के संयोजक लोकेंद्र सिंह गोड ने बताया की अलग-अलग स्थानो से निकलने वाली निशान यात्रा का संगम पुरानी अनाज मंडी मैं शाम 5:00 बजे होगा, जहां संतों के द्वारा प्रवचन के माध्यम से ऐतिहासिक कुंडो का महत्व बताया जाएगा। अनाज मंडी से यह निशान यात्रा विधायक कंचन मुकेश तन्वे के मार्गदर्शन में जय अंबे चौक, शनि मंदिर, भवानी माता रोड भवानी माता मंदिर होते हुए दादाजी धाम पहुंचेगी जहां निशान चढाऐ जाएंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मुख्य यात्रा संयोजक लोकेंद्र सिंह गोड के साथ अलग-अलग स्थानो से निकलने वाली निशान यात्रा के प्रभारी बनाए गए है। सभी ने जिले के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरुपूर्णिमा महोत्सव पर निकलने वाली निशान यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर निकलने वाली यह यात्रा धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और दादाजी महाराज के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक मानी जा रही है। सुनील जैन ने बताया कि कावेश्वर से निकलने वाली निशान यात्रा को लेकर विधायक प्रतिनिधि मुकेश तंनवे, मंडल अध्यक्ष हरीश सेन, मेहताब सिंह दादा, गोलू सिंह सोलंकी, राहुल मंडवाल, दीपक राठौड़ व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा कोलगांव में बैठक आयोजित की गई एवं यात्रा की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।
Read Next
खंडवा 

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

