लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

500 से अधिक हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की स्त्री रोग विशेषज्ञों ने की स्वास्थ्य जाँच*

खंडवा 25 जुलाई 2026, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत् मातृ मृत्यु दर में कमी लाने व गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्त्री रोग विशेषज्ञ व चिकित्सको द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच कर उपचार किया गया।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर. डी. बाकोरिया ने बताया कि जिलें की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में कुल 573 से अधिक हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की चिकित्सको द्वारा आवश्यक जाँच कर परामर्श दिया गया। जांच के दौरान जटिलताओं को देखते हुए हाईरिस्क गर्भवति महिलाओं की सोनोग्राफी की व्यवस्था भी की गई। उन्होंने बताया कि ऐसी गर्भवती महिलाएं जो कि एनिमिया, उच्च रक्तचाप, शुगर, पूर्व सिजेरियन प्रसव, जुड़वा बच्चें, गर्भ में उल्टा बच्चा, पूर्व में गर्भपात, पूर्व में जन्में शिशु में जन्मजात विकृति, कम वजन व 35 वर्ष से अधिक उम्र में गर्भधारण होना तथा टीबी, गुरदे, हदय रोग, मलेरिया, एचआईवी, हैपेटाइटिस बी जेसे रोगो से ग्रसित है, वे सभी हाईरिस्क की श्रेणी में आती है।
डाॅ. बाकोरिया ने बताया कि इस दौरान गर्भवती महिलाओं व उनके परिजनों को कुपोषण से बचाव के लिए घर पर ही उपलब्घ खाद्य पदार्थाें से पोषणयुक्त भोजन बनाकर उसका सेवन करने की सलाह दी गई, ताकि गर्भावस्था के दौरान महिला के साथ साथ उसके गर्भस्थ शिशु को भी उचित मात्रा में पोषण आहार मिल सकें। सभी गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में ही प्रसव कराने की समझाइश भी दी गई।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026