लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: गुरु पूर्णिमा मेले को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में अहम बैठक, जानिए क्या हुए फैसले

खंडवा। आगामी गुरु पूर्णिमा पर्व और श्री दादाजी मेले को लेकर खंडवा पुलिस एवं जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले के दौरान लगने वाले भंडारों की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में भंडारा आयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

भंडारा आयोजकों ने प्रशासन को बताईं समस्याएं

बैठक के दौरान भंडारा आयोजकों ने आयोजन के समय सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं से पुलिस और प्रशासन को अवगत कराया। अधिकारियों ने आयोजकों की समस्याओं को सुनने के साथ मेले के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की।

सुरक्षा, ट्रैफिक और विद्युत व्यवस्था पर विशेष चर्चा

बैठक में श्री दादाजी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सड़क पर टेंट लगाने, विद्युत सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

पुलिस और जिला प्रशासन ने भंडारा आयोजकों को शासन द्वारा जारी आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल सिंह चौहान, शहर के तीनों थाना प्रभारी, यातायात थाना प्रभारी, नगर निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा पत्रकारों, भंडारा आयोजकों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

पुलिस-प्रशासन की ओर से गुरु पूर्णिमा पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्री दादाजी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026