लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

*मानव अधिकार आयोग की स्पेशल मॉनिटर डॉ. मित्तल ने दिव्यांगों एवं महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली*

खण्डवा 23 जुलाई 2026, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा महिलाओं एवं दिव्यांगों के लिए नियुक्त स्पेशल मॉनिटर डॉ. पूर्वा मित्तल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता से भेंट की। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला पुलिस थाना और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर दिव्यांगों एवं महिलाओं के लिए उनके विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओ के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान डॉ. पूर्वा मित्तल ने पीड़ित महिलाओं को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा वन स्टॉप “सखी” सेंटर में पीड़ित महिलाओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व उपकरण उपलब्ध कराने के लिए हाल ही में चिन्हाँकन शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों में चिन्हित दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता अनुसार कृत्रिम अंग व उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रत्ना शर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
युवा अधिवक्ता विजय चौधरी का हार्ट अटैक से निधन, खंडवा में शोक की लहर..
July 23, 2026
खंडवा
भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस पर श्रमिक एकता का संदेश, राष्ट्रहित में कार्य करने का लिया संकल्प
July 23, 2026
खंडवा
रोटरी क्लब ऑफ खंडवा* हरित संकल्प – वृक्षारोपण अभियान
July 23, 2026
खंडवा
पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता 7 अगस्त को* 
July 23, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में जिले में 3.2 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
July 23, 2026
खंडवा
जिले में ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति को प्रोत्साहित करें* *अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने दिए निर्देश*
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा में गुरु पूर्णिमा की धूम! दादाजी महाराज को निशान अर्पित करने उमड़े श्रद्धालु
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा : कई दिनों से लापता था नौजवान,जंगल में मिली लाश.. पुलिस जांच में जुटी.. देख कहां का है मामला
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा मेले को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में अहम बैठक, जानिए क्या हुए फैसले
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा : रिश्तेदार की बेटी को देखने जा रहे व्यक्ति का सड़क हादसा, NHAI-1033 एम्बुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल
July 23, 2026