खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान

*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत आठवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़, पम्पलेट वितरण, संगोष्टी आयोजित एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
जिला-खंडवा
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान संचालित किया जा रहा है।
खंडवा पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
इसी क्रम में आज जिला खण्डवा मे:-
*शहर अनुभाग में*:-
खंडवा पुलिस कंट्रोल रूम मे *एन.जी.ओ. लॉयनेस क्लब* के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता *स्कॉलर यशस्वी सिंह परिहार* द्वारा नशे के शरीर पर पड़ने वाले बायोलॉजिकल दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया।
साथ ही संगोष्ठी में परिचर्चा के दौरान *एन.जी.ओ. लॉयनेस क्लब की अध्यक्ष प्रोफेसर श्रीमति पदमा हाडा* एवं *सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी में एन.जी.ओ.NSS के अध्यक्ष प्रोफेसर श्री विजय इंगले*, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिलसिंह चौहान द्वारा भी नशे के दुष्प्रभाव पर अपने व्याख्यान दिए गए।
*मुख्यालय अनुभाग*:-
*थाना छैगांव माखन* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत गुरुकुल एकेडमी छैगांव माखन में छात्र छात्राओं के बीच पहुंचकर नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम किया गया ।
*थाना पंधाना* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत शासकीय कन्या शाला स्कूल पंधाना में छात्र छात्राओं को नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम किया गया एवं छात्र छात्राओं को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
*थाना जावर* क्षेत्र मे सीएम राइस शासकीय स्कूल जावर में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल चौहान एवं प्रभारी यातायात श्री देवेंद्र परिहार एवं महिला थाना प्रभारी सुलोचना गहलोत व थाना जावर की संयुक्त टीम द्वारा नशे से है दूरी जरूरी अभियान 2.0 के तहत बच्चों के बीच जानकारी साझा कर, नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देकर निबंध लेखन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*मुंदी अनुभागमे*
*थाना मुंदी* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत सेंट मैरी स्कूल मूंदी में छात्र छात्राओं के बीच पहुंचकर नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम किया गया । इस दौरान नशामुक्ति जनजागृति अभियान के महत्व कि जानकारी देकर छात्र छात्राओं को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
*थाना धनगांव* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत ग्राम धनगांव हाट बाजार में ग्रामीणजन के बीच पहुंचकर नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम किया गया । इस दौरान ग्रामीणजन को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
*थाना मांधाता* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत संविद गुरुकुल विद्यालय कोठी में नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम किया गया । इस दौरान नशामुक्ति जनजागृति अभियान के महत्व कि जानकारी देकर छात्र छात्राओं को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
*चौकी पुनासा थाना नर्मदानगर* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत उत्कृष्ट विद्यालय पुनासा में ग्रामीणजनों को नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया एवं छात्र छात्राओं एवं आम जन को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
*हरसूद अनुभाग*:-
*थाना खालवा* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत मॉडल स्कूल खालवा में छात्र छात्राओं के बीच पहुंचकर नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम किया गया । इस दौरान नशामुक्ति जनजागृति अभियान के महत्व पर प्रकाश डालकर छात्र छात्राओं को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
*थाना किल्लौद* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत बस स्टैंड किल्लौद में ग्रामीण जनों के बीच पहुंचकर नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम किया गया । इस दौरान नशामुक्ति जनजागृति अभियान के महत्व पर प्रकाश डालकर छात्र छात्राओं को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
जानकारी भी दी गई।
इस तरह विद्यालय, महाविद्यालय में एवं सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित कर एवं शपथ दिलाकर नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाकर स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश दी जाकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे से सम्बंधित शार्ट फ़िल्म दिखाई जाकर मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं अन्य आवश्यक सभी हेल्पलाइन नम्बर कि जानकारी दी गई।
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक बदलाव लाया जा सके।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

खंडवा
खंडवा