खंडवा सड़क हादसा: छात्र अचानक सामने आया, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
खंडवा। जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक चालक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि स्कूल से घर लौटते समय एक छात्र अचानक सड़क पर बाइक के सामने आ गया। छात्र को बचाने के प्रयास में बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक सहायता देने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा छात्र के अचानक सामने आने के कारण हुआ। घटना में छात्र को किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है, जबकि बाइक चालक को चोटें आने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा