लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न*     

खंडवा 22 जुलाई 2026, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में मंगलवार को होली स्पिरिट स्कूल, खंडवा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में व्यवहार न्यायाधीश श्री सुयश परनाम एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विधिक विषयों पर सरल एवं प्रभावी ढंग से जानकारी प्रदान की गई। व्यवहार न्यायाधीश श्री सुयश परनाम ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों एवं उनकी सुरक्षा से संबंधित कानूनी संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में बच्चों को बिना किसी भय के अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना देना चाहिए।

जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा, गुड टच एवं बैड टच की पहचान तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने, साइबर अपराध की शिकायत करने की प्रक्रिया तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान
July 22, 2026
खंडवा
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा, हुआ विशाल भंडारा*
July 22, 2026
खंडवा
श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी में महा आरती आज रात*
July 22, 2026
खंडवा
उद्यानिकी विभाग की कार्यशाला संपन्न*
July 22, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा: अमरावती से दादाजी के दरबार पहुंची भव्य निशान यात्रा, खंडवा में हुआ भव्य स्वागत
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा: छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
July 22, 2026
खंडवा
UCC बिल के विरोध से पहले खंडवा के मजलिस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का आरोप, पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा सड़क हादसा: छात्र अचानक सामने आया, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा: घर में बंधक बनाकर की गई पिटाई, पति ने पत्नी और सालों पर लगाए गंभीर आरोप
July 22, 2026
खंडवा
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे की जिला बैठक संपन्न*
July 22, 2026