कम्प्यूटर, फोटो फ्रेमिंग, लैमिनेशन व प्रिंटिंग का प्रशिक्षण 4 अगस्त से*
खण्डवा 22 जुलाई 2026, स्टार ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान, खण्डवा में जिले के 18 से 50 वर्ष आयु तक के ग्रामीण बेरोजगार युवकों के लिए आगामी 4 अगस्त, मंगलवार से बेसिक कम्प्युटर, फोटो फ्रेमिंग, लैमनेशन एण्ड स्क्रीन प्रिंटिंग प्रशिक्षण का 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
आरसेटी खंडवा के निदेशक ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए जिले के इच्छुक उम्मीदवार आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज के 5 फोटो और अंक सूची तथा राशन कार्ड या मनरेगा के जॉब कार्ड के साथ 1 अगस्त, शनिवार तक स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान खंडवा में आकर जमा करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हरसूद नाका, एनवीडीए कॉलोनी, सिविल लाइन खण्डवा स्थित स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, आरसेटी कार्यालय में कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में या 0733-3573365 या 7047952061 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

खंडवा