लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर गणेश गौशाला के भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण, महापौर अमृता यादव ने की कलश स्थापना

गणेश गौशाला के नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार पर महापौर अमृता यादव ने की कलश स्थापना, नए पहुंच मार्ग का भी लोकार्पण

खंडवा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गणेश गौशाला के नवनिर्मित भव्य मुख्य प्रवेश द्वार पर नगर पालिक निगम खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर पवित्र कलशों की स्थापना की। इस अवसर पर नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार को श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के लिए समर्पित किया गया।

इसी अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में शासन की मंशानुसार पंधाना रोड से दादाजी मंदिर तक निर्मित नवीन पहुंच मार्ग का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस मार्ग का नामकरण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर किया गया है।

श्रद्धालुओं को मिलेगी आवागमन में सुविधा

नवीन पहुंच मार्ग के निर्माण से दादाजी मंदिर और गणेश गौशाला आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि गणेश गौशाला का भव्य मुख्य प्रवेश द्वार खंडवा की सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है। गुरु पूर्णिमा पर विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पवित्र कलशों की स्थापना से प्रवेश द्वार की भव्यता के साथ इसकी आध्यात्मिक गरिमा भी बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि गणेश गौशाला धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण के साथ सनातन परंपराओं, संस्कारों और धार्मिक मूल्यों की अनुभूति होती है। यह प्रवेश द्वार आने वाली पीढ़ियों तक संस्कृति, आस्था और परंपराओं की पहचान को सहेजने का कार्य करेगा।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर हुआ मार्ग का नामकरण

महापौर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद के प्रखर विचारों के प्रतीक हैं। उनकी 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में नवीन पहुंच मार्ग का नामकरण उनके नाम पर किया जाना उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण करने का सार्थक प्रयास है।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, राजेश यादव, अनिल वर्मा, आशीष चटकेले, दीना पंवार, पार्षद श्रीमती मोनिका नीतीश बजाज, प्रियांशु चौरे, रानू लाला, हेमंत सिंह शेखावत, सुनील बंसल, राजा बंसल, सोनू यादव, नीरज तोलानी, अनुज नागोरी, तुषार बंसल, टीटू गौर, ऋषि दास गुप्ता, कुबेर और कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महापौर ने खंडवा नगर की सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द और मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए सभी नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान
July 22, 2026
खंडवा
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा, हुआ विशाल भंडारा*
July 22, 2026
खंडवा
श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी में महा आरती आज रात*
July 22, 2026
खंडवा
उद्यानिकी विभाग की कार्यशाला संपन्न*
July 22, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा: अमरावती से दादाजी के दरबार पहुंची भव्य निशान यात्रा, खंडवा में हुआ भव्य स्वागत
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा: छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
July 22, 2026
खंडवा
UCC बिल के विरोध से पहले खंडवा के मजलिस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का आरोप, पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा सड़क हादसा: छात्र अचानक सामने आया, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा: घर में बंधक बनाकर की गई पिटाई, पति ने पत्नी और सालों पर लगाए गंभीर आरोप
July 22, 2026
खंडवा
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे की जिला बैठक संपन्न*
July 22, 2026