लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

“रोटरी क्लब में सदस्यों के व्यवसाय और क्षेत्र अलग हो सकते है लेकिन जनभावना समाजसेवा है “*

खंडवा. आज रोटरी क्लब में कई व्यवसाय और क्षेत्रों के लोग जुड़े है सब की जनभावना एक ही है समाजसेवा। जब यह भाव लेकर समाज के लिए ऐसा संगठन आगे आता है तो समाज में भी बदलाव दिखता है.

यह बात रोटरी क्लब ऑफ़ खंडवा के 58वे शपथ विधि समारोह में मुख्य अतिथि महापौर अमृता यादव ने कही. इस अवसर पर सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह आयोजित हुआ. कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार के तहत सीलिंग फैन और सिलाई मशीन प्रदान किया गया.

रोटरी क्लब ऑफ़ खंडवा के शपथ विधि समारोह किशोर सभागृह में मुख्य अतिथि महापौर अमृता यादव, विशेष अतिथि शपथ अधिकारी मुकेश साहू, विशेष अतिथि सेक्रेटरी डिस्ट्रिक्ट ट्रस्ट 3040 सरजीव पटेल, क्लब ट्रेनर अभिषेक गुप्ता, वरिष्ठ रोटे. राजू चाँदमल जैन, आसन्न पूर्व अध्यक्ष सतनामसिंह होरा, पूर्व अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, प्रथम महिला संगीता वर्मा और परियोजना संयोजक मनोज जौहरी रहे। शपथ अधिकारी मुकेश साहू ने सत्र 2026-27 के अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा (मामाजी), सचिव हरिशंकर दलाल, कोषाध्यक्ष राजू भाई जोशी और रोटरी क्लब की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नये सदस्य अंकित पालीवाल, अंकित सोनी, सचिन पाटील को रोटरी पिन लगाकर स्वागत किया गया.
मीडिया प्रभारी आशीष जायसवाल ने बताया कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया गया। सौम्या दलाल और नायरा गुप्ता ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी. रोटरी परम्परा अनुसार चतुरविद परीक्षण राजू भाई जोशी ने किया.

शपथ अधिकारी मुकेश साहू ने कहा आज रोटेरियन एक कॉल पर समाज सेवा के लिए तत्पर रहता है. 14 लाख रोटेरियन समाज सेवा में अपनी आहुति दे रहे है. हमसे लोगों की अपेक्षा भी रहती है जिसे हम समाजसेवा के प्रकल्प के माध्यम से पूर्ण करने का सतत कार्य कर रहे है. इस दौरान पूर्व अध्यक्ष और सचिव द्वारा कॉलर का हस्तारण किया गया.
अध्यक्ष मनोजकुमार वर्मा ने कहा रोटरी क्लब ने सेवा का जो जिम्मा उठाया है वो निरंतर आगे भी चलता रहेंगा. रोटरी महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महिलाओ के उत्थान की दिशा में कार्य करेंगा. साथ ही साल भर समाजसेवा के अनेक प्रकल्प के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभ देने का प्रयास है. सरजीव पटेल ने कहा नये अध्यक्ष पुरे वर्ष को प्रबंधन से क्लब को नई ऊंचाई तक लेकर जायेंगे. ऐसा मेरा पूरा विश्वास है. कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल मंडलोई ने किया जबकि आभार परियोजना संयोजक मनोज जौहरी में माना. इस दौरान पूर्व अध्यक्ष मेघराज जैन,अनिमेष हुमड़, विजय अग्रवाल, अनुराग राठौर, बीएस खंडपुरे, मनोज शाह, भूपेश पचौरी, कृष्णकांत हेडा, एम यूनुस, परमानन्द तालमपुरे, मनजीतसिंह चावला आदि उपस्थित थे.

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान
July 22, 2026
खंडवा
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा, हुआ विशाल भंडारा*
July 22, 2026
खंडवा
श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी में महा आरती आज रात*
July 22, 2026
खंडवा
उद्यानिकी विभाग की कार्यशाला संपन्न*
July 22, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा: अमरावती से दादाजी के दरबार पहुंची भव्य निशान यात्रा, खंडवा में हुआ भव्य स्वागत
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा: छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
July 22, 2026
खंडवा
UCC बिल के विरोध से पहले खंडवा के मजलिस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का आरोप, पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा सड़क हादसा: छात्र अचानक सामने आया, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा: घर में बंधक बनाकर की गई पिटाई, पति ने पत्नी और सालों पर लगाए गंभीर आरोप
July 22, 2026
खंडवा
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे की जिला बैठक संपन्न*
July 22, 2026