पिछले 24 घंटों में जिले में 9.8 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
खण्डवा 21 जुलाई 2026, पिछले चौबीस घंटों में जिले में 9.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में खण्डवा तहसील में 22 मिली मीटर, पंधाना तहसील में 14 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 1 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 12 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि नया हरसूद तहसील में कोई भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 21 जुलाई तक 230.8 मिली मीटर औसत वर्षा की गई थी, जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 295.2 मिली मीटर औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खण्डवा तहसील में 287 मिली मीटर, नया हरसूद तहसील में 226 मिली मीटर, पंधाना तहसील में 296 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 266 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 401 मिली मीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

खंडवा