लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : जनसुनवाई में कलेक्टर को, सरपंच सचिव द्वारा, पंचायत में शराब पीने के लगाए आरोप. शिकायत

खंडवा। जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में ग्राम पोकरकला के ग्रामीणों ने पंचायत में विकास कार्यों और आवास योजना में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कलेक्टर के नाम शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की।

ग्रामीण प्रियस पटेल ने बताया कि उनकी माता के नाम से डैम रिपेयरिंग कार्य के लिए राशि स्वीकृत हुई थी। उनका आरोप है कि इस कार्य के लिए पंचायत के खाते में करीब चार लाख रुपये की राशि दो किस्तों में आई, लेकिन सरपंच द्वारा पूरी राशि निकाल ली गई और मौके पर कोई कार्य नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि घटना को ढाई से तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक न तो निर्माण कार्य हुआ और न ही राशि का सही उपयोग किया गया। पंचायत से जानकारी लेने पर केवल आश्वासन मिलता रहा कि काम कराया जाएगा, जबकि बाद में यह कह दिया गया कि योजना समाप्त हो गई है।

वहीं ग्रामीण किशोर पटेल ने आरोप लगाया कि पंचायत में पात्र हितग्राहियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास पहले से पक्के मकान हैं, उन्हें भी सरकारी आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है, जबकि कच्चे मकानों में रहने वाले पात्र परिवारों के नाम निरस्त किए जा रहे हैं। उन्होंने पंचायत में मनमानी और नियमों की अनदेखी का आरोप भी लगाया।

किशोर पटेल ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत में उनकी बात नहीं सुनी जाती और ग्राम पंचायत की बैठकों में भी पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। उन्होंने सरपंच लक्ष्मण पटेल और सचिव योगेश पटेल के कार्यों की जांच कराने की मांग करते हुए दावा किया कि उनके पास कुछ वीडियो और अन्य साक्ष्य भी मौजूद हैं।

जनसुनवाई में मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच कराने तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026