लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

दिगम्बर जैन धर्म का अष्टान्हिका पर्व आज से होगा प्रारम्भ

खंडवा। इंद्रियों की उपयोगिता को सिद्ध करने का उपाय पर्व है। पर्व जोडऩे का कार्य करते हैं तोडऩे का नहीं। पर्व के माध्यम से ही हम मन का अंतर्मन से मिलाप करा सकते हैं। अष्टान्हिका पर्व का यह आयोजन आज दिनांक 21 जुलाई 2026 मंगलवार से प्रारम्भ होकर 29 जुलाई 2026 बुधवार तक भक्ति-भाव एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न होगा।

पोरवाड़ दिगम्बर जैन समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि महोत्सव के दौरान समाजजनों को जिनवाणी श्रवण कराने हेतु श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर (जयपुर, राजस्थान) से पधारे विद्वान् श्री राजवीरजी शास्त्री का सानिध्य प्राप्त होगा।

समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि ​अष्टान्हिका पर्व  का आयोजन खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिर में भक्ति भाव से आयोजित होगा। मुख्य कार्यक्रम सराफा स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला सराफा में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएँगे।​सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक विद्वान् श्री राजवीरजी शास्त्री के धार्मिक प्रवचन श्री पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में होंगे,​सुबह 9:30 बजे से श्री जिनेन्द्र अभिषेक एवं नित्य नियम पूजा श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, सराफा में सम्पन्न होंगे,​दोपहर 1:00 बजे से श्री सिद्धचक्र मंडल विधान की पूजन पंडित निखलेश जैन के निर्देशन में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन धर्मशाला में होगी,​शाम 7:00 से 8:00 बजे तक श्री जिनेन्द्र भक्ति एवं आरती श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर,सराफा में होगी एवं ​प्रतिदिन रात्रि 8:00 से 9:00 बजे तक विद्वान् श्री राजवीरजी शास्त्री के प्रवचन श्री पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में सम्पन्न होंगें

​ पोरवाड़ समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र भटयांण​, सचिव नितिन जैन ने बताया कि 28 जुलाई मंगलवार प्रातः प्रवचन के समय रथ यात्रा की बोलियाँ लगाई जाएँगी,​29 जुलाई बुधवार दोपहर 1:15 बजे से भव्य श्री जिनेन्द्र रथ यात्रा निकाली जाएगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : दिल्ली पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के विरोध में SN कॉलेज के सामने NSUI का चक्का जाम
July 21, 2026
खंडवा
साँप निकलने पर तुरंत संपर्क करे सर्प मित्र कालू :- 90989 26679
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: हॉली स्पिरिट स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को पॉक्सो कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा में महिलाओं का फूटा गुस्सा! अवैध शराब बंद कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : रात में मेरी आंख खुली तो कलेक्टर साहब मेरी आंखों के सामने खड़ा था चोर. देखें इंट्रस्टिंग कहानी
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : जनसुनवाई में कलेक्टर को, सरपंच सचिव द्वारा, पंचायत में शराब पीने के लगाए आरोप. शिकायत
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : हमें खेत में बेच दिए प्लॉट, अब रास्ता भी बेच दिया,आने जाने की नहीं है जगह,कलेक्टर को शिकायत
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान हाई अलर्ट, भारी पुलिस बल और डायल-112 रही तैनात
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: उपसरपंच पर पत्रकार से मारपीट का आरोप, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: चार गुना मुआवजे की मांग, एनएच-347 से प्रभावित किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
July 21, 2026