लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

थाईलैंड वियतनाम से कांस्य पदक प्राप्त कर खंडवा पहुंचे नीरज पटेल का डीआईजी, कलेक्टर, और एसपी ने किया स्वागत अभिनंदन।

खंडवा। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी नीरज पटेल का सोमवार को खरगोन रेंज डीआईजी सीमाला प्रसाद, जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने स्वागत अभिनंदन किया और अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इच्छा शक्ति हो तो बिना संसाधन के भी हम अपने कार्यों में सफल हो जाते हैं। कुश्ती के क्षेत्र में मध्य प्रदेश केसरी रह चुके खंडवा के पूर्व विधायक स्वर्गीय हुकुमचंद यादव एवं कुश्ती कला को जिंदा रखने वाले स्वर्गीय रघुनाथ पांजरे के द्वारा जो कुश्ती के क्षेत्र में जो पौधे का रोपण किया था आज वह कुश्ती खिलाड़ियों के रूप में वट वृक्ष बन चुका है। खंडवा के साथ ही छोटे से ग्राम बोरगांव खुर्द में सैकड़ो बालक बालिका जगदीश पटेल राजेंद्र पांजरे व अन्य प्रशिक्षित पहलवानों से कुश्ती प्रशिक्षण प्राप्त कर खंडवा का नाम जिले, प्रदेश, देश एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बोरगांव खुर्द के छोटे से पहलवान 20 वर्षीय नीरज विट्ठल पटेल बोरगांव खुर्द कुश्ती के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर की चार कुश्ती में भाग ले चुके हैं और वियतनाम और थाईलैंड में बड़े पहलवानों को हराकर कांस्य पदक देश के नाम अर्जित किया। एक दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय पदक भी नीरज ने प्राप्त किये है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सोमवार को अपने प्रथम प्रवास पर खंडवा पहुंची कंट्रोल खरगोन रेंज की डीआईजी सुश्री सीमाला प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी नीरज पटेल का शाल श्रीफल और पुष्प माला से स्वागत अभिनंदन कर उसे बधाई देते हुए शुभकामना प्रेषित की। सोमवार को ही जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने भी कलेक्टर कार्यालय में नीरज पटेल का शाल श्रीफल से स्वागत अभिनंदन किया और शुभकामनाएं बधाई देते हुए उससे कुश्ती के क्षेत्र की चर्चा की साथ ही कुश्ती के उनके गुरु जगदीश पटेल एवं राजेंद्र पांजरे से कहा की कुश्ती के क्षेत्र में और यहां क्या कमी है ताकि हम उसका लाभ कुश्ती खिलाड़ियों को पहुंचा सके। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि मैं स्वयं बोरगांव खुर्द व्यायाम शाला में गया था, जहां कुश्ती के पहलवान अपनी कला सीख रहे हैं लैट्रिन बाथरूम के साथ वहां जिम की व्यवस्था के लिए मैंने अधिकारियों को आदेशित किया है और भी सुविधा जो लगेगी हम शासन स्तर पर करवाएंगे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
साँप निकलने पर तुरंत संपर्क करे सर्प मित्र कालू :- 90989 26679
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: हॉली स्पिरिट स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को पॉक्सो कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा में महिलाओं का फूटा गुस्सा! अवैध शराब बंद कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : रात में मेरी आंख खुली तो कलेक्टर साहब मेरी आंखों के सामने खड़ा था चोर. देखें इंट्रस्टिंग कहानी
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : जनसुनवाई में कलेक्टर को, सरपंच सचिव द्वारा, पंचायत में शराब पीने के लगाए आरोप. शिकायत
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : हमें खेत में बेच दिए प्लॉट, अब रास्ता भी बेच दिया,आने जाने की नहीं है जगह,कलेक्टर को शिकायत
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान हाई अलर्ट, भारी पुलिस बल और डायल-112 रही तैनात
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: उपसरपंच पर पत्रकार से मारपीट का आरोप, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: चार गुना मुआवजे की मांग, एनएच-347 से प्रभावित किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा : कलेक्टर साहब हॉस्टल में मेरी बेटी को नहीं मिल रही जगह! मदद कीजिए
July 21, 2026