लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: कोतवाली पुलिस ने 3 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार, हुलिया बदलकर दबोचा

खंडवा। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में जिले में स्थाई फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रवीण आर्य के नेतृत्व में गठित टीम को स्थाई फरार वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। टीम में प्रधान आरक्षक रफीक खान और आरक्षक अनुराग शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को टीम ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा जारी तीन स्थाई वारंट तामील किए। इनमें मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 से संबंधित मामले में दो वारंटी तथा आईपीसी की धारा 294, 323 और 506 से संबंधित एक मामले में स्थाई वारंटी शामिल है।

पुलिस टीम ने वारंटियों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने हुलिया बदलकर संबंधित व्यक्तियों तक पहुंच बनाई और पहचान की पुष्टि करने के बाद उन्हें स्थाई वारंट की जानकारी देकर गिरफ्तार किया। इसके बाद गिरफ्तार वारंटियों को थाना कोतवाली खंडवा लाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में स्थाई फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उठाई आवाज, विधायक कंचन तनवे तक पहुंचा ज्ञापन
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर गणेश गौशाला के भव्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण, महापौर अमृता यादव ने की कलश स्थापना
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा: मौत के मुंह से लौट आया युवक, पुलिस की सूझबूझ बनी जीवनदान
July 22, 2026
खंडवा
खैगांव में सेवा एवं जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा : गौ माता के सम्मान में समाज निकालेगा,महारैली
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा कलेक्टर की सख़्ती के बाद, हम आ गए हैं डिप्रेशन में. स्वास्थ्य कर्मचारी बोले
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा की बेटी हुई दिल्ली के नीट प्रदर्शन में शामिल! क्या बोली देखें
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा : राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में,कांग्रेस ने केवलराम पर किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा: सालाई गांव में 10 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू।सर्प रेस्क्यू: देवेंद्र (सर्प मित्र) – 9691560210
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा : खान शाह वली में बिजली का तार टूट कर नीचे गिरा बाल बाल बचे लोग
July 22, 2026