लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए ग्रामीणों से टैक्स ऑनलाइन जमा कराया जाए* *कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में दिए निर्देश*

खण्डवा 20 जुलाई 2026, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित एसडीएम एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए जरूरी है कि ग्रामीणजन पंचायत को जमा किये जाना वाले जलकर, प्रकाश कर, संपत्ति कर एवं हाट बाजार संबंधी कर की राशि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के बड़े-बड़े गांवो में स्थित अचल संपत्तियों का मूल्यांकन करें तथा ग्रामीणों से उसी के अनुरूप संपत्ति कर जमा कराया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए की अपने क्षेत्र की पंचायतों द्वारा जमा किए जा रहे कर की नियमित रूप से जांच करें। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान एवं श्री के.आर. बड़ोले, एसडीएम पुनासा श्री पंकज वर्मा सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के सीईओ तथा नगरीय निकायों के सीएमओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में किसानो की फार्मर्स रजिस्ट्री के पंजीयन का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले पटवारियो के विरुद्ध कार्यवाही की जाए तथा अच्छा कार्य करने वाले पटवारियो को सम्मानित किया जाए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ तथा नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देश दिए कि “प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना” के तहत अपने अपने क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों का पंजीयन कराएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर मजदूरों के पंजीयन की कार्यवाही की जाए तथा श्रमयोगी मानधन योजना के बारे में मजदूरों को बताया जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के तहत असंगठित कामगार जैसे कि रिक्शा चालक, फेरीवाले, घरेलू कामगार, दर्जी, पान वाले, छोटी दुकानों वाले या इसी तरह के अन्य कामगार जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये प्रतिमाह से कम है, वे इस योजना के माध्यम से पेंशन सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान
July 22, 2026
खंडवा
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा, हुआ विशाल भंडारा*
July 22, 2026
खंडवा
श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी में महा आरती आज रात*
July 22, 2026
खंडवा
उद्यानिकी विभाग की कार्यशाला संपन्न*
July 22, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा: अमरावती से दादाजी के दरबार पहुंची भव्य निशान यात्रा, खंडवा में हुआ भव्य स्वागत
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा: छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
July 22, 2026
खंडवा
UCC बिल के विरोध से पहले खंडवा के मजलिस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का आरोप, पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा सड़क हादसा: छात्र अचानक सामने आया, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा: घर में बंधक बनाकर की गई पिटाई, पति ने पत्नी और सालों पर लगाए गंभीर आरोप
July 22, 2026
खंडवा
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे की जिला बैठक संपन्न*
July 22, 2026