लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

कलेक्टर श्री गुप्ता के निर्देश पर आधार कार्ड व आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाया गया*

खंडवा 20 जुलाई 2026, जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण खंडवा में उस समय देखने को मिला, जब दुर्घटना पीड़ित मोहित जगताप का आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड मात्र 1 दिन में तैयार कराया गया ताकि उसका निशुल्क उपचार हो सके।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दुर्घटनाग्रस्त मोहित जगताप का अस्पताल में ऑपरेशन होना था, लेकिन आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड न होने से उसका निशुल्क इलाज संभव नहीं था। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के संज्ञान में यह मामला आया तो उन्होंने तुरंत ई-गवर्नेंस के जिला प्रबंधक श्री अनिल चंदेल को निर्देश दिए कि मोहित का आज ही आधार कार्ड तैयार कराया जाए, जिससे कि उसका आयुष्मान पंजीयन भी हो सके।

बस फिर किया था ई-गवर्नेंस के जिला प्रबंधक श्री चंदेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर मोहित का आधार पंजीयन कराकर कार्ड तैयार कराया और उसी आधार पर मोहित का आयुष्मान कार्ड भी बन गया। अब आयुष्मान भारत योजना के तहत मोहित जगताप का अस्पताल में निशुल्क इलाज हो सकेगा। जिला ई गवर्नेंस मैनेजर श्री अनिल चंदेल ने बताया कि मोहित की स्थिति को देखते हुए उसके आधार पंजीयन की कार्यवाही अस्पताल में जाकर ही संपन्न की गई, और यूआईडीएआई के रीजनल डायरेक्टर श्री सुमित मिश्रा से अनुरोध कर एक ही दिन में आधार कार्ड तैयार कराया गया।

आधार कार्ड तैयार होने के बाद जिला अस्पताल की टीम ने मोहित का आयुष्मान कार्ड भी तत्काल बनवा दिया। इसके लिए मोहित एवं उसके पिता श्री चिंताराम जगताप दोनों ने कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं जिला प्रशासन की टीम का आभार प्रकट किया है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान
July 22, 2026
खंडवा
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा, हुआ विशाल भंडारा*
July 22, 2026
खंडवा
श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी में महा आरती आज रात*
July 22, 2026
खंडवा
उद्यानिकी विभाग की कार्यशाला संपन्न*
July 22, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा: अमरावती से दादाजी के दरबार पहुंची भव्य निशान यात्रा, खंडवा में हुआ भव्य स्वागत
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा: छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
July 22, 2026
खंडवा
UCC बिल के विरोध से पहले खंडवा के मजलिस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का आरोप, पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा सड़क हादसा: छात्र अचानक सामने आया, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा: घर में बंधक बनाकर की गई पिटाई, पति ने पत्नी और सालों पर लगाए गंभीर आरोप
July 22, 2026
खंडवा
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे की जिला बैठक संपन्न*
July 22, 2026